Live Cricket Streaming | Watch Cricket Online

Tuesday, August 9, 2011

अनशन अन्ना अन्ना हजारे अफसर आंदोलन इंडिया अगेंस्ट एनआऱआई ऑफिसर करप्शन कानून किरन कॉमनवेल्थ गिरफ्तारी घूस घूसखोरी घोटाला जन जनलोकपाल जांच जेल दिल्ली दुनिया नेता नोएडा पुलिस फेसबुक बेदी भारत भ्रष्टाचार मार्च मुहिम रामदेव रिश्वत रैली लाठीचार्ज

जनता जनार्दन

एक हफ्ता देश के नाम

अरविंद केजरीवाल   Tuesday August 09, 2011 साथियो,

सरकार हर हथकंडा इस्तेमाल करके हमारे आंदोलन को कुचलना चाहती है। भारत को भ्रष्टाचारियों से बचाने और इस आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक को सक्रिय रूप से भाग लेना होगा। यदि सरकारी बिल कानून बन गया तो यह अपना देश लुटेरों को उपहार में दे देने जैसा होगा।

जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि अब हालात ऐसे हैं कि - अभी नहीं तो कभी नहीं।

9 अगस्त सेः सरकारी लोकपाल बिल की कॉपियों को अहिंसक तरीके से बड़े पैमाने पर जलाना/फाड़ना। अन्ना इसकी शुरुआत दिल्ली या मुंबई से करेंगे।

9 अगस्त से 15 अगस्तः गांव, शहरों और मोहल्ले के लोग एक टीम के रूप में इकट्ठे होंगे और अपने-अपने इलाके की गलियों में सुबह-सुबह देशभक्ति गीत गाते हुए प्रभातफेरी निकालेंगे और लोगों को करप्शन व जन लोकपाल बिल के बारे में बताएंगे। कैंडल लाइट और मशाल मार्च होंगे।

15 अगस्तः करप्शन के खिलाफ मुहिम के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए स्वतंत्रता दिवस के दिन रात 8 बजे से 9 बजे तक लाइट्स बंद कर दें।

16 अगस्त से अन्ना का अनशनः  मेरी आपसे अपील है कि 16 अगस्त से आप एक हफ्ता देश के नाम करें, अन्ना के आमरण अनशन के शुरू होने के साथ ही आप भी अनशन करें, सड़कों पर उतरें। अपने घर के सामने बैठ जाइए या फिर किसी चौराहे या पार्क में तिरंगा लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाइए। इस बार चूके तो फिर पता नहीं कि यह मौका दोबारा कब आए। एक हफ्ते के लिए सभी छात्र/छात्राएं भी स्कूल और कॉलेज छोड़कर सड़कों पर आएं। युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है, आपको ही इस देश को आगे लेकर जाना है।

सब लोग सड़कों पर आएं। अगर आपने ऐसा कर दिया तो तय मानिए कि हम एक हफ्ते के भीतर ही अपने लक्ष्य को पा लेंगे। सरकार सिर्फ एक अन्ना को कुचल सकती है, एक अन्ना पर लाठी बरसा सकती है, एक अन्ना को जेल भेज सकती है या फांसी पर लटका सकती है। लेकिन सरकार 120 करोड़ अन्ना हजारे को नहीं कुचल सकती। सरकार जंतर मंतर पर धारा 144 लगा सकती है लेकिन पूरे देश में कर्फ्यू नहीं लगा सकती।

अगर पूरा देश 16 अगस्त से एक हफ्ता देश के नाम करे और सड़कों पर उतर आए, तो हम, भारत के लोग सरकार को एक मजबूत जन लोकपाल बिल बनाने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

क्या हम आपसे यह अपेक्षा कर सकते हैं कि देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए इस महा यज्ञ में आप शामिल होंगे? क्या आप देश के लिए आगे आएंगे?

जय हिंद,

अरविंद केजरीवाल
इस पोस्ट पर टोटल (41) कॉमेंट | दूसरे रीडर्स के कॉमेंट पढ़े और अपना कॉमेंट लिखे|
कॉमेंट भेजने में कोई दिक्कत आए तो हमें इस पते पर बताएं -- nbtonline@indiatimes.co.in

रेटिंग 4.5/5 (106 वोट्स)
(वोट देने के लिए कर्सर स्टार पर ले जाएं और क्लिक करें)
 इस आर्टिकल को ट्वीट करें।

ये पोस्ट भी पढ़ें

 
कॉमेंट:
छांटें:  सबसे नया | सबसे पुराने | पाठकों की पसंद (41) | सबसे ज्यादा चर्चित


maharshi का कहना है:
August 09,2011 at 03:42 PM IST
हम हम सब आपके और अन्ना हज़ारे की इस मुहिम मे साथ है.
हम भ्रास्तचारी सरकार को उखाड़ फेके गे
.......जे ........हिंद
.
जवाब दें

Ramesh Singh का कहना है:
August 09,2011 at 03:37 PM IST
कृपा अपने सभी दोस्ते को भेजे यही समय है अन्ना का साथ देने का और इस देश के प्रति अपनी आष्ता दिखीने का.
जवाब दें

rahul tripathi का कहना है:
August 09,2011 at 03:18 PM IST
हम अन्ना जी के साथ हैं..जय हिंद जय भारत
जवाब दें

Ashutosh Mishra का कहना है:
August 09,2011 at 02:58 PM IST
हम ज़रूर साथ देंगे आपका क्यूकी ये लड़ाई हमारी अपनी है.
जवाब दें

raj का कहना है:
August 09,2011 at 02:58 PM IST
आज़ादी की दूसरी लड़ाई अब हम अन्ना के नेतृत्व मे लड़ेंगे और इन भ्रष्टाचारीयो से अपने भारत माता को स्वतंत्र कराएँगे. जै अन्ना, जै हिंद
जवाब दें
(raj को जवाब )- Vinit kumar का कहना है:
August 09,2011 at 03:16 PM IST
अन्ना जी , आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ है
जवाब दें

d n mishra का कहना है:
August 09,2011 at 02:35 PM IST
हम सब अन्ना जी के साथ हैं जय हिंद जय भारत !
जवाब दें

One Reader का कहना है:
August 09,2011 at 02:24 PM IST
इस मुहिम में हम सब आपके साथ हैं. अन्ना के साथ पूरा देश है कोई एक व्यक्ति नही. अन्ना जैसे लोगों को साथ की ज़रूरत नहीं होती लोग खुद ब खुद साथ हो जाते हैं. लोग मिलते जाएँगे कारवाँ बनता जाएगा. जै हिंद.
जवाब दें

sonu khurana का कहना है:
August 09,2011 at 02:24 PM IST
सऱ फिऱोशि की तमनःना अब हमाऱे दिळ मे हे देखना हे जोर कितना हमारे नेताओ मे हे
जवाब दें

b p singh का कहना है:
August 09,2011 at 02:24 PM IST
सरकार के पास जो आशीर्वाद ( CBI जाच चलाने और रुकाने ) का वो ख़त्म करने के लिए jan लोकपाल ज़रूरी है | इसी के दम पर ये मर्ज़ी से चलते है |पर अब लोकतंत्र को किताबो मे नही लोगो की ज़ुबान पर नही , सच मे लाना है | जन लोकपाल ज़िंदाबाद | साथ ही जो लोग नीचे के corruption पर बात कर रहे , वो जान ले जब ऊपर के लोग अपने आप को भी जाच के दायरे मे लाकर example set करेगे , तो नीचे एक संदेश जाएगा और जो संदेश नही सुनते तो भय जाएगा की जब निरकूश लोग अब अंकुश मे आ सकते है , तो हमे किस खेत की मूली है |
साथ ही लोगो मे एक विश्वास ए भी होना चाहिए की , किसी के खिलाफ कुछ भी कहा जाए ( कुटिल लोग है, कुछ भी कर सकते है ) लेकिन लोकपाल ही मुद्दा है , ये एक व्यक्ति या एक समहू का ना होकर हर आम आदमी का है |
जवाब दें

Anil Gupta का कहना है:
August 09,2011 at 02:20 PM IST
हम आपके साथ हैं. अन्ना हज़ारे जिंदाबाद.
जवाब दें

Jeewan Singh का कहना है:
August 09,2011 at 02:12 PM IST
Every Indian who want a powerfull India will support you. But please also start a campaign for the death penalty to terrorists, murderers and rapists.
जवाब दें

QAMARUDDIN का कहना है:
August 09,2011 at 01:58 PM IST
इन नेताओ को देश से भागाओ , इन्होने तो जनता का खून चूसा है , ये सच मे एक आज़ादी की लड़ाइ है अन्ना जी हम आपके साथ है , इस कपिल सिब्बल को एक बार जनता के पास भेज दे, फिर इसको पता चलेगा की जनता चीज़ क्या है/
जवाब दें

Lakhmi Chand Verma का कहना है:
August 09,2011 at 01:36 PM IST
प्रवीण को जबाब,
भाई प्रवीण में आपकी बात से 100% सहमत हूँ , और साथ ही अमित सिंह के विचारों से भी सहमत हूँ ! खैर जो भी कुछ है , अब समय है सभी हिंदुस्तानियों को अन्ना का समर्थन करना चाहिए !साथ ही बाबा रामदेव के द्वारा उठाए गये मुद्दों का भी तह दिल से समर्थन करना चाहिए ! क्योंकि बाबा रामदेव और अन्ना हज़ारे ही आज के युग के मार्ग डरसाक हैं! इन्होने ही देश की सोई हुई जनता को जगाया है! हम सभी को इन दोनो के हर मुद्दों पर अपना समर्थन जुटाना चाहिए!
जाई हिंद - जाई भारत
लख़मी चन्द , अलवर, राजस्थान
जवाब दें
(Lakhmi Chand Verma को जवाब )- Praveen का कहना है:
August 09,2011 at 02:33 PM IST
वर्मा जी आपको साधूवाद.
जवाब दें

mcb का कहना है:
August 09,2011 at 01:35 PM IST
कैसे करेगी सरकार जनता की माँग पूरी
उसकी तो मुख में राम राम बगल में छुरी
घोटालों के करीब , और इंसाफ़ से दूरी
कैसे काहु की हम आज़ाद हैं ,
सारी आस रह गई अधूरी
जवाब दें

Rabikant का कहना है:
August 09,2011 at 01:31 PM IST
हम आप के साथ है...और ऐसा ही करेंगे की एक मजबूत लोकपाल का गठन हो पाए.....उम्मीद करते है की सारे हिन्दुस्तानी ऐसे ही करेंगे..प्लीज़ अन्ना जी का हंत मजबूत करें........
जवाब दें

SKT का कहना है:
August 09,2011 at 01:22 PM IST
सरकार अपनी पूर्री इज़्ज़त खराब करवा के ही जाएगी !
यहा महाभारत जैसा ही प्रतीत हो रहा है !
पापी एक ओर है ओर धर्म्मिस्त दूसरी ओर
1
जवाब दें

AshokDas का कहना है:
August 09,2011 at 01:19 PM IST
सरकार के मन मे चोर है सरकार चोर है दुनिया खतरनाक है , उन लोगों की वजह से नहीं जो इसे नुकसान पहुंचाते हैं ,
उन लोगों के चलते जो चुप बैठे रहते हैं। हमे अएक जुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए. सरकार का घमंड तो तोड़ना चाहिए चुनाव जीतने के बाद तो ये
समझने लगते है जैसे इन्होने देश को ठेके पर पाँच साल के लिए छुड़वा लिया इसे लूटना इनका स्विधानिक हक है
जवाब दें

M.K. Bansal का कहना है:
August 09,2011 at 01:12 PM IST
आप आगे बढते रहॅ पूरा देश आपके साथ है!
जवाब दें

NAAM HI का कहना है:
August 09,2011 at 01:04 PM IST
KEJRIWAL JAHAN PAR BHI AAAP LOG AAAPNA AANSHAN RAKHEN , LEKIN RAAT KE BAARA (12) BAJE KE BAAD KRIPYA RAMDEV KA HAAAL HAMESHA SAAMNE RAKHEN AUR HAR DUM TAYYAR RAHEN KISSI BHI AANHONNI KE LIYE
जवाब दें

Shalabh Singhal का कहना है:
August 09,2011 at 01:02 PM IST
हम आपके साथ हैं. जै हिंद
कॉंग्रेस का नाश हो. गाँधी परिवार को देश निकाला हो. सारे भ्रष्टाचार की जड़ ये ही हैं. कांग्रेस पार्टी को देश में राज करने का कोई हक नहीं है. कपिल सिब्बल जैसे नैताओ को खुलेआम सज़ा मिलनी चाहिए. सिब्बल गद्दार है दगाबाज है.
जवाब दें

SANTOSH KUMAR का कहना है:
August 09,2011 at 01:02 PM IST
केजरीवाल जी हम लोग आपके साथ है
जवाब दें

Lokpal का कहना है:
August 09,2011 at 11:59 AM IST
.अन्ना जी हम आप के साथ है और हमेशा रहेगे. जय हिंद जय भारत
जवाब दें

Arun का कहना है:
August 09,2011 at 11:44 AM IST
हम दिल से आपके साथ है हमे आप की अनुभवी योग्य इमानदर टीम पर विश्वा स है....लकिन अनुभवहीन ,भ्रमित ,अहंकारी ..बड़बोले .अधकचरी विद्याधरी,व्यापारी रामदेव जी से दूरी बना कर रखना..धन्यवाद .
जवाब दें

Chunnu का कहना है:
August 09,2011 at 11:38 AM IST
केजरीवाल जी, विश्वास दिलाता हूँ छुट्टी लेकर ज़रूर आंदोलन मे शामिल होऊंगा.
इस देश द्रोही सरकार से अब जनता का विश्वास उठ गया है.
जवाब दें

Hindustani का कहना है:
August 09,2011 at 11:31 AM IST
में ने टीवी पर आप का एआक प्रोग्राम देखा था जिस में आप भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बातकर रहे थे और आप किसी को एक पत्र देने वाले थे जिस मे किरण बेदी और श्री श्री रविशंकर के दस्तख़त होने थे
में श्री श्री रवि संकर के कारनामों को आक्ची तरह से जनता हूँ वो खुद एक करप्टेड आदमी है
अब आप एक बात बातये की भ्रष्टाचारियों को ले कर आप करप्षन से कैसे लड़ें गे
यकीन नही है तो जा कर श्री श्री रविशंकर के स्कूल चेक करो स्कूल नो प्रॉफिट नो लूस पर चलना चाहिये सरकारी नियम यही है. श्री श्री बॅलेन्स शीट में नो प्रॉफिट नो लूस दिखाते है लेकिन ऐसा हॉट नही है
जवाब दें
(Hindustani को जवाब )- shridhar agrawal का कहना है:
August 09,2011 at 03:33 PM IST
ऐसा लगता है आपको आर्ट ऑफ लिविंग और श्री रवि शंकर के बारे में ग़लत जानकारी है. यदि आपको सच जानना है तो आप आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य बन जाए उनसे मिले तब आपको सही जानकारी होगी
जवाब दें

Ashwini Kumar का कहना है:
August 09,2011 at 11:29 AM IST
हम भी आप के साथ होते थे अगर अन्ना हज़ारे जी स्वामी रामदेव के खिलाफ नही बोलते. स्वामी रामदेव के खिलाफ बोलकर उन्होने बहोट सारा जनाधार खोदिया है. जाई हिंद .
जवाब दें

mcb का कहना है:
August 09,2011 at 11:28 AM IST
क्यों करेगी सरकार जंतकी माँग पूरी
उसकी तो मुख में राम राम बगल में छुरी
जवाब दें

abhishek yadav का कहना है:
August 09,2011 at 11:23 AM IST
कपिल सिब्बल कह रहे है की अन्ना को जो करना है वो करे ह्यूम जो करना है हम वो करेंगे ? क्या करेंगे कपिल सिबल ? कपिल सिब्बल खुद एक भ्रष्ट नेता है वो क्या बताना चाहता है ! उसको तो राजनीति मे नही गुंडागर्दी मे होना चाहिए ! जब देखो तब लड़ाई ओर ललकार्ने जैसी बाते करता रहता है हिम्मत है तो एक बार पब्लिक के बीच मे आके बोले तब हम बतानएँगे पूरी कांग्रेस भ्रष्ट नेताओं की पार्टी है!
जवाब दें

montufsc का कहना है:
August 09,2011 at 11:12 AM IST
क्यो नही हम सब आपके और अन्ना हज़ारे की इस मुहिम मे साथ है.......जे हिंद
जवाब दें

(mamta को जवाब )- sunil का कहना है:
August 09,2011 at 01:30 PM IST
mamta ji aap jarur sath dein mahilaaye aage nhi aayegi toe desh aage badhega kaise or moukey kahan aate hein aap aage aaye or bahwana ka dhyan karey jai hind
जवाब दें

Bihari का कहना है:
August 09,2011 at 11:04 AM IST
हम अन्ना के साथ हैं. और इसको कोई नही रोक सकता है. कोई भी नही.
जवाब दें

manufacturers of soda lime का कहना है:
August 09,2011 at 10:59 AM IST
हम सब अन्ना जी के साथ हैं जय हिंद जय भारत !
जवाब दें

Praveen का कहना है:
August 09,2011 at 10:54 AM IST
मे आपके साथ हू केजरीवाल जी और इस आंदोलन मे सकिर्य भागीदारी निभाउन्ग. परंतु आअप से ये जानना चाहता हू की बाबा रामदेव को आपने समर्थन क्यो नही दिय.क्य वो भ्रास्तचार के खिलाफ नही लड़ रहे थे.क्या सभी लोग अलग अलग मुद्दो पर अलग अलग संगर्श करेंगे.
जवाब दें
(Praveen को जवाब )- Amit Singh का कहना है:
August 09,2011 at 11:37 AM IST
प्रवीण जी, यह समय सवाल जवाब का नही है| रामदेवजी का मे भी समर्थक हून लेकिन अभी लक्ष सिर्फ़ एक है इस भ्रष्ट तंत्र को उखाड़ फेकना इसके लिए चाहे रास्ता कोई भी लेना पड़े|
जवाब दें
(Amit Singh को जवाब )- Praveen का कहना है:
August 09,2011 at 01:43 PM IST
ठीक है अमित जी हम अन्ना जी के साथ है.
जवाब दें
(Praveen को जवाब )- One Reader का कहना है:
August 09,2011 at 03:31 PM IST
सवाल रामदेव या अन्ना का नहीं है, सवाल है हमारी एकता का. यह समय इन बातों को उठाने का नहीं है. यह समय है एकजुट होने का और भ्रष्टाचार के विरुध इंक़लाब लाने का. साथ आइए.
जवाब दें

Md. Fazan का कहना है:
August 09,2011 at 10:35 AM IST
आप लोगो के साथ पूरा भारत देश खड़ा है.
हम भ्रास्तचारी सरकार को उखाड़ फेके गे.
जवाब दें

अपना कॉमेंट लिखें
अपना ऑप्शन चुनें
कॉमेंट लिखने के बाद बाईं तरफ के बक्सों में अपने बारे में जानकारी डालें या फिर अपने फेसबुक अकाउंट से साइन इन करें। फेसबुक साइन-इन के लिए नीचे क्लिक करें।
* इन्हे भरना ज़रूरी है |
नीचे चार ऑप्शन दिए गए है। हिंदी टाइपिंग (इन्स्क्रिप्ट) जाननेवाले पहला ऑप्शन चुनें। हिंदी टाइपिंग नहीं जानते तो दूसरा ऑप्शन चुनें जिससे आप अंग्रेज़ी अक्षरों में लिखकर हिंदी में टाइप कर सकते हैं – meri raay hai...अपने-आप मेरी राय है... में बदल जाएगा। आप चाहें तो चौथा ऑप्शन चुनकर वर्चुअल कीबोर्ड की मदद भी ले सकते हैं। अगर इंग्लिश में ही लिखना है तो तीसरा ऑप्शन चुनें।
हिंदी में लिखे (इनस्क्रिप्ट)  | हिंदी में लिखे (अग्रेज़ी अक्षरो में)  | Write in English  | वर्चुयल कीबोर्ड
डिक्शनरी दिखाएं |
aिiiuurreaoaccxnhna
aaiiuurreaoac
kkggn
ccjjn
ttddn
ttddn
ppbbm
yrllvssshक़kज़jक्षkज्ञjr
0123456789
!@#$%^&*()-"'
:;,.[]{}|\<>?
~SPACEBACKSPACEENTER
0 अक्षर हो गए हैं (अधिकतम 2000 अक्षर)
कृपया इस आसान-से सवाल का जवाब दें.
4 + 67 =
कॉमेंट को पढ़ने के बाद ही अप्रूव किया जाएगा। मुद्दे से अलग और आपत्तिजनक भाषा में लिखे गए कॉमेंट पब्लिश नहीं किए जाएंगे।

Hacking Ethics

Free Mobile Themes, Games, SMS, MMS, Ringtones, Video Songs, Sports

WebTrickz PC INTERNET BROWSER GAMES ANTIVIRUS

WINDOWS SOFTWARE FOR PC

http://feeds.feedburner.com/Webtrickz?format=xml